Published On : Mon, Jun 21st, 2021

नागपूर शहर सर्वांगीण विकास के लिये NCP कटिबद्ध – पटेल

Advertisement

नागपुर – नागपुर शहर में एनसीपी की ओर से सांसद प्रफुल पटेल तथा पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की प्रमुख उपस्थिती में लकडगंज में पक्ष पदाधिकारीयो व नागरिको से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सामान्य लोगो के आर्थिक परिस्थितिओ में सुधार करना हमारी प्राथमिकता होगी, नागपूर शहर में रोजगार निर्मिती हेतू प्रयास करेंगे,जिससे नागपूर के विकास को गति देने का कार्य किया जायेगा,साथ ही नागपूर शहर के व्यापार में बढोत्तरी हेतू प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री देशमुख ने पक्ष कार्यकर्ताओं का शहर में संगठन विस्तार के विषय पर मार्गदर्शन किया व उपस्थित नागरिको से परिसर की विविध समस्याओं पर भी चर्चा की। इस कार्यक्रम में प्रफुल पटेल,अनिल देशमुख के साथ रमेश बंग, राजेंद्र जैन, प्रकाश गजभिये, दुनेश्वर पेठे, प्रशांत पवार,सलील देशमुख,जानबाजी मस्के,श्रीमती सावरकर,श्रीमती वर्षाताई शामकुले,राजेश खन्ना, कंवर चावला सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में नागपूर शहर के गुलशन मुनियार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विचारधारा पर विस्वास रखकर, पार्टी मे सचिन अग्रवाल, अलफाज भाई, नंदकिशोर राऊत, प्रमोद वराडे, अरविंद दाते, टेकचंद भगत,विजय गोखलानी का प्रवेश किया ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.