Published On : Thu, Sep 6th, 2018

डेढ़ दर्जन से ज्यादा एनसीसी कैडेट विषबाधा के शिकार, देर रात लाया गया मेयो अस्पताल

Advertisement

Mayo Hospital

नागपुर: पाटनसावंगी स्थित पिपला डाक बंगले में चल रहे एनसीसी कैंप में बुधवार की रात कैडेट्स को विषबाधा हो गई. बताया जाता है कि डेढ़ दर्जन से ज्यादा कैडेट को मेयो अस्पताल में लाया गया. 12 का उपचार जारी है, जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई.

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पिपला डाक बंगला में एनसीसी कैंप चल रहा है. इसमें शहर के विभिन्न कालेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया है. बुधवार की शाम कैडेट्स को खाने में पनीर की सब्जी दी गई. भोजन करने के बाद पहले 2 लड़कियों ने जी मचलने की जानकारी दी और उल्टियां करने लगीं. देखते ही देखते 19 कैडेट्स ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी. किसी को उल्टियां हो रही थीं तो कुछ का पेट खराब होने लगा.

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

स्थिति बिगड़ते देख एनसीसी के अधिकारी उन्हें उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले आए. यहां डाक्टरों ने सभी कैडेट्स की जांच की. 7 कैडेट्स को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, लेकिन अन्य 12 की हालत नाजुक बनी हुई थी. एनसीसी के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे. यहां मौजूद अधिकारी तो मीडिया से बात करने को तैयार नहीं थे. ऐसा होना भी लाजिमी है. कैंप के खाने से कैडेट्स को विषबाधा हुई है. कैंप में कैडेट्स के स्वास्थ्य की पूरी जिम्मेदारी एनसीसी की होती है.

Advertisement
Advertisement
वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha #nagpurnews

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday #news

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi  #vidarbhanews #nagpurnews #nagpur

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ मनसे का प्रदर्शन #maharashtranews #kolhapur #newsupdate #maharashtra

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ मनसे का प्रदर्शन #maharashtranews #kolhapur #newsupdate #maharashtra

हादसे में सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

हादसे में सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges