Published On : Fri, Jan 31st, 2020

महापौर संदीप जोशी समेत 20 लोगों के खिलाफ जारी हुआ गैरजमानती वारंट

Advertisement

नागपुर- एक पुराने मामले में नागपुर के महापौर संदीप जोशी समेत 20 लोगों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया है। इसमें से सुभाष अपराजित, ममता भोयर, और एक को जिसकी मृत्यु हो चुकी है इन्हे कोर्ट ने राहत दी है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2005 में स्थायी समिति के चुनाव के दौरान निर्माण हुए झगडे के मामले में अनेको बार नोटिस देकर भी हाजिर नहीं होने पर न्यायदंडाधिकारी ने महापौर संदीप जोशी, भाजपा नेता प्रवीण दटके, संजय बंगाले समेत 20 भाजपा के पदाधिकारियों के खिलाफ वारंट जारी किया है। जिसके कारण शहर की राजनीती में एक बार फिर खलबली मच गई है। इसी मामले में इससे पहले 2016 में भी इनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया था।

दरअसल वर्ष 2005 नागपुर मनपा में कांग्रेस की सत्ता थी। उस दौरान अब के विधायक विकास ठाकरे महापौर थे। उस वर्ष महल के टाउनहॉल में स्थायी समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव थे। वोटो की राजनीती शुरू थी की अचानक दोनों ही पार्टियों के नगरसेवकों ने ‘क्रॉस वोटिंग किया। जिसके कारण कांग्रेस और भाजपा के नगरसेवकों में विवाद हुआ। विवाद काफी बढ़ गया और सभागृह में दोनों ही पार्टियों के नगरसेवक एक दूसरे पर टूट पड़े। जिसके बाद सभागृह स्थगित करना पड़ा। सभागृह के बाहर भी नगरसेवकों और कार्यकर्ताओ में काफी मारपीट हुई। जिसके कारण कोतवाली पुलिस स्टेशन में एकदूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। अनेक नगरसेवकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे। गुन्हे दाखिल होने के बाद पुलिस स्टेशन से ही नगरसेवको को जमानत मिल गई थी और कई वर्ष होने के बाद यह मामला पीछे चला गया था। जिसके बाद 2016 में जब महापौर प्रवीण दटके थे उस दौरान दटके समेत 22 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। तारीख पर नहीं जाने के कारण यह वारंट जारी किया गया था। इसके बाद अब इसी मामले में 2020 में महापौर संदीप जोशी समेत 20 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges