Published On : Wed, May 1st, 2019

महाराष्ट्र दिवस पर गढ़चिरोली में माओवादियों का उत्पात, सड़क निर्माण में लगे 27 वाहनों व मशीनों में की आगजनी

Advertisement

गढ़चिरोली: छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में नक्सलियों ने बीती रात जमकर उत्पात मचाते 27 वाहनों व मशीनों को आग के हवाले कर दिया। माओवादियों द्वारा फूंकी गई गाड़ियां सड़क निर्माण कार्य में लगी थी।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बता दें कि आज महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस है और इस दिन बड़ी वारदात को अंजाम देकर माओवादियों ने अपनी धमक दिखा दी है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक गढ़चिरोली जिले के कुरखेड़ा तहसील के अंतर्गत दादापुर के पास नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

मंगलवार की रात सशस्त्र माओवादी मौके पर पहुंचे और एक के बाद एक कर वा​हनों में आग लगाते चले गए। वारदात के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चे भी फेंके हैं।

बताया गया है कि गढ़चिरोली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 136 का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कार्य में गाड़ियां लगी थी, जिसे नक्सलियों ने फूंक डाला।

सूत्रों के मुताबिक उक्त सड़क निर्माण दुर्ग की अमर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा था। दादापुर के पास कंपनी का डामर प्लांट स्थापित किया गया था। यहीं माओवादियों ने इस करतूत को अंजाम दिया।

नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 2 जेसीबी, 11 टिप्पर, डामर प्लांट मशीन समेत कुल 27 वाहनों व मशीनों में आगजनी की है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

Advertisement
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha #Amravati

रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews #nagpurnews

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges