
गड़चिरोली। नक्सलियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे का विरोध किया है. नक्सलियों ने इन आशय के पर्चें और बैनर जिमलगट्टा तथा जिले के जगह-जगह चिपकाए है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिमलगट्टा में ओबामा के भारत दौरे के विरोध वाले पर्चें और बैनर चिपकाए हुए मिले. इन पर्चों पर ”दुनिया की पूरी जनता का एक नंबर का शत्रु साम्राज्यवादी अमेरिका का अध्यक्ष बराक ओबामा के भारत दौरे के निषेध में 26 जनवरी को भारत बंद करो, ओबामा वापस जाओ साम्राज्यवाद मुर्दाबाद – भा.क.पा (माओवादी) लिखा था. नक्सलियों ने इन पर्चों में ओबामा के भारत नहीं आने की चेतावनी दी है. पुलिस ने इन पर्चों को जब्त कर लिया है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...
मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...
नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews









