घर के बाहर मारी गोली
गढ़चिरोली: पुलिस का ख़बरी होने के शक में नक्सलियों में फिर एक शख्श को मौत के घाट उतार दिया। घटना मंगलवार रात की है,जिले की एटापल्ली तहसील के नारानुर गाँव की है। हर दिन की तरह 50 वर्षीय ग्रामीण मोद्दी गावंडे घर में परिवार के साथ सो रहे थे।
तभी अचानक झुण्ड में आये कई नक्सलियों ने उनके घर में दबिश दी। नक्सली अचानक घर में घुसे और उसे बाहर निकाला। घर से बाहर निकालने के बाद मोद्दी गावंडे के सिर और शरीर पर नक्सलियों ने गोली मार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
जिस समय यह घटना हुई मोद्दी की पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। पत्नी ने पति को बचाने की कोशिश की लेकिन वो नाकामियाब रही। हत्या के बाद नक्सलियों की तरफ से चिट्टी भी छोड़ी गई।
मोद्दी गावडे वर्ष 2012 से पुलिस पाटिल पद पर कार्यरत थे। नक्सलियों को उन पर पुलिस का मुखबिर होने का संदेह था।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





