Published On : Wed, Dec 20th, 2017

बिहार में नक्सलियों ने जलाया रेलवे स्टेशन

Advertisement

बिहार के मधुसूदन रेलवे स्टेशन को नक्सलियों ने जला दिया। साथ ही नक्सलियों ने असिस्टेंट स्टेशन मास्टर, और एक रेलवे कर्मचारी को भी अगवा कर लिया। यह घटना 19 दिसंबर की रात की है। घटना के बाद से भागलपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है।

यह घटना रात करीब 12 बजे के आसपास की है। उस वक्त गया-जमालपुर की लोकल ट्रेन किऊल से जमालपुर जा रही थी।

यह ट्रेन रात करीब साढ़े 11 बजे अभयपुर स्टेशन से चली लेकिन ट्रेन रात 2 बजे तक कहां थी इसका कोई पता नहीं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.