Published On : Thu, May 4th, 2017

नक्सल हमलें में घायल जवान नागपुर रेफर, सभी ख़तरे से बाहर

Advertisement


नागपुर:
बुधवार को गढ़चिरोली के भामरागढ़ में सी -60 जवानों पर किये गए हमले में घायल जवानों गुरुवार को नागपुर लाया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल 10 जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से नागपुर लाया गया। इन जवानों को केयर इट अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह सभी जवान खतरे से बाहर है। नक्स्लविरोधी अभियान को पूरा कर जवान एमपीवी वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भामरागढ़ से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नक्ससलियों ने सड़क के नीचे भारी मात्रा में रखे विस्फोटक छुपा कर रखा था जिसके संपर्क में आने से सुरक्षा दल के वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हमलें में सी 60 दल के 19 जवान घायल हो गए थे। इसी हमले में सुरेश लिंगा तेलामी नामक जवान शहीद हो गया। सुरेश मूलतः भामरागढ़ तहसील के कृष्णारा गाँव के निवासी थे।

गुरुवार को गढ़चिरोली पुलिस मुख्यालय में शहीद के शव को पालकमंत्री अम्बरीशराव आत्राम की उपस्थिति में अंतिम सलामी दी गयी। शहीद जवान का उनके पैतृक गाँव में अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार को भामरागढ़ तहसील के कोठी पुलिस मदत केंद्र के अंतर्गत आने वाले कोपर्सी और पुलनारा जंगल में बुधवार दोपहर नक्सलियों और सुरक्षा दल के बीच हुई मुठभेड़ में तीन जवानों के घायल हो जाने के बाद सी 60 दल की टुकड़ी को मोर्चा संभालने के लिए भेजा गया था। ऑपरेशन ख़त्म कर वापस लौटते वक्त यह घटना हुई। इस हमले में घायल जवानों को शहर के जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहाँ लोग अपना ब्लड़ देने पहुँच रहे है हालांकि अस्पताल ने सभी जवानों को ख़तरे से बाहर बताया है।


Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से हमला! #NagpurNews #Crime #CrimeNews #news

नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से...

हुडकेश्वर में चोरों का पर्दाफाश! 10 घरफोड़ियां सुलझीं #NagpurNews #NagpurCrime #Hudkeshwar #CCTV

हुडकेश्वर में चोरों का पर्दाफाश! 10 घरफोड़ियां सुलझीं #NagpurNews #NagpurCrime #Hudkeshwar #CCTV

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges