गडचिरोली। साप्ताहिक बाजार की ओर जानेवाले जवानों के समुह पर घात लगाए नक्सलियों द्वारा किये गए विस्फोट में जिला पुलिस दल के 2 जवान घायल होने की घटना घटी. यह घटना धानोरा तहसील के येरकड गांव में सोमवार 15 सितंबर को शाम 5 बजे के दौरान घटी. घायल पुलिस जवानों के नाम चेतन साल्वे और नितेश भांडेकर है. घायल जवानों को हेलीकॉप्टर द्वारा नागपूर के अस्पताल में उपचार हेतु रेफर किया गया है.
अधिक जानकारी के अनुसार धानोरा तहसील के येरकड में हर सोमवार को साप्ताहिक बाजार रहता है. जिसमें पुलिस जवान बाजार परिसर में बंदोबस्त पर तैनात रहते है. आज शाम के दौरान येरकड बाजार परिसर में बंदोबस्त पर तैनात पुलिस जवान वापिस लौटते समय घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने बाजार और पुलिस मदद केंद्र के बिच धानोरा मार्ग पर भुसुरंग विस्फोट किया. जिसमें जिला पुलिस के 2 जवान गंभीर रूप से घायल हुए है. उल्लेखनीय है कि, गांव से केवल 500 मीटर पर ही पुलिस मदद केंद्र स्थित है. घटना को अंजाम देकर नक्सली घने जंगल का लाभ उठाकर भाग गए.
Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT
₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT
₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg₹ 2,31,200/-
Platinum
₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above