Published On : Wed, Feb 23rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Nawab Malik गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन

Advertisement

नवाब मलिक से आज बुधवार को अंडरवर्ल्ड, दाऊद लिंक पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की. कई घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें दोपहर में ED ने गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले प्रवर्तन निदेशायल (ED) की टीम सुबह एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के आवास पहुंची थी और उन्हें अपने साथ ED दफ्तर ले गई. नवाब मलिक से हुई पूछताछ पर महाराष्ट्र सरकार ने आपत्ति जताई और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया था. शिवसेना नेता संजय राउत, NCP नेता सुप्रिया सुले का भी बयान आया है. वहीं नवाब मलिक ने ट्विटर पर लिखा है, ‘ना डरेंगे ना झुकेंगे. 2024 के लिए तैयार रहिए.’

NCP नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि नवाब मलिक के यहां ED के लोग आए थे. बहुत दिनों से बीजेपी के कार्यकर्ता, प्रवक्ता ट्वीट कर रहे थे कि नवाब मलिक और महाविकास अघाड़ी के खिलाफ ED का नोटिस आएगा. आज वह हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि महाविकास अघाड़ी के खिलाफ बीजेपी जो षड्यंत्र कर रही थी उसे आज पूरा महाराष्ट्र देख रहा है. कोई नोटिस नहीं आया. महाराष्ट्र के एक मंत्री को सीधा ED अपने ऑफिस ले गई है. इन्होंने कौन सी नई राजनीति शुरू की है ऐसा मैंने पहली बार होते देखा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.