Published On : Tue, Oct 5th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

कोराडी मे नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू

Advertisement

समाचार सुने के लिए क्लिक करे[sc_embed_player fileurl=https://mh31.in/wp-content/uploads/2021/10/10256896_1633441781.mp3]

कोराडी। स्थानीय विख्यात श्रीक्षेत्र महालक्ष्मी जगदंम्बा संस्थान मे अश्विन नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हो चुकी।इस संबंध में ग्रह-प्रशासन के उप सचिव श्री संजय खेडेकर द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार जिला प्रशासन ने नवरात्रि मेला की सुरक्षा व व्यवस्था को ध्यान मे रखते हुए ठोस कदम उठाए गए हैं।शहर पूलिस आयुक्त अमितेश कुमार के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कृष्णा शिंदे एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी,वन व महसूल,आपत्ति प्रबंधन पोलिस उपायुक्त परिमंडल 5, यातायात पुलिस उपायुक्त महावितरण,महानिर्मिती,महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण,एस डी ओ, सिंचाई विभाग,तहसीलदार,ग्राम विकास अधिकारी,आदि नेतृत्व मेला परिसर का जायजा लिया।

शासन की तरफ से कोरोना विषाणू की तीसरी लहर के मद्देनजर नवरात्रि मेला मे सामाजिक दूरियां तथा मास्क पहनना नितांत आवश्यक बताया है।मेला मे चप्पे-चप्पे पर पुलिस,खुपिया तंत्र,स्पेशल ब्रांच की टीम तैनात रहेगी।जगह-जगह सीसीटीबी कैमरा मे कडी निगरानी रखी जाएंगी।

श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान के अध्यक्ष व पूर्व पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले एवं सभी ट्रस्टीगण तथा फूलझेले पुजारी परिवार संस्थान की पूजा-अर्चना व्यवस्था संभालेंगे।संस्थान की ओर से मेला मे आने वाले विशेष अतिथिओं की मेहमानों के स्वागत के लिए सजग रहेंगे।

मेला परिसर में पूजा सामग्री दुकानदारों मे हर्शोल्लास देखा जा रहा है। मेला परिसर को दुल्हन की तरह जाया गया है।जिसमे श्रदालुओं की कतारों को सुवाधाजनक रेलिंग व बेरीकेट लगाये गये हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.