नागपुर : नवोदय बिझनेस असोसिएशन नागपुर ने नगर के कर्मठ समाजसेवी मनोज बंड का मंगलवार को असोसिएशन के कार्यालय में सम्मान किया.
समारोह प्रमुख अतिथि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव, उन्नति फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल कोटेचा प्रमुखता से उपस्थित थे. नवोदय बिझनेस असोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष मनोहरलाल आहूजा ने प्रास्ताविक और मनोज बंड का परिचय दिया. मनोज बंड को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो, सम्मान पत्र देकर मनोहरलाल आहूजा, अतुल कोटेचा, रामावतार अग्रवाल सम्मान किया.
इस अवसरपर अतुल कोटेचा ने कहा मनोज बंड कर्मठ सेवाभावी कार्यकर्ता हैं. पिछले वर्ष कोविड-19 के लॉकडाउन जरूरतमंद, गरीब, निर्धन लोगों को भोजन के पैकेट, जीवनावश्यक वस्तुओं की किट पहुचाई हैं. मैंने स्वयं ने मनोज बंड से कुछ लोगो तक मदद पहुचाने के लिए संपर्क किया था और मनोज ने तत्काल उन लोगो तक मदद पहुचाई यह मेरा अनुभव हैं. मनोज से मेरी पिछले 25 वर्षों से मित्रता हैं सामाजिक कार्य में सराहनीय कार्य किया हैं.
मनोज बंड ने सम्मान में कहा यह मेरा अकेले का सम्मान नहीं मेरे सभी पुलक मंच परिवार के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं हैं. मैं अकेला कुछ नहीं कर सकता हमारे मंच के सभी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया इसलिए हम जन जन की मदद कर सके.
समारोह में रामावतार अग्रवाल, प्रकाश डागा, अलीम धरती, माधव अलानी, कमलेश वसानी, नवीन गुप्ता, सुनील गुलाटी, रमेश साहू, इकबाल भाई आदि उपस्थित थे.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate








