Published On : Sat, Aug 3rd, 2019

नवी मुंबई के पांडवकड़ा झरना से बह गई सात महिलाएं

Advertisement

मुंबई : नवी मुंबई के खारघर स्थित पांडवकड़ा झरने पर शनिवार दोपहर सात महिलाएं बह गई है. इस दौरान चार महिला को सुरक्षति बचा लिया गया है जब की एक महिला का शव बरामद किया गया है. दो महिलाओ की तलाशी अभियान जारी है. जानकारी अनुसार मुंबई के चेंबूर की रहने वाली महिलाओ का ग्रुप नवी मुंबई के खारघर स्थित पांडवकड़ा झरने के पास घूमने आई थी.

इस झरने के पास जाने पर पाबंदी लगाया गया है. इसके बावजूद सुरक्षा रक्षको को चकमा देकर इस झरने तक गई थी. इस बिच 12 बजे के करीब अचानक सात महिलाओ का नियंत्रण छूट गया और झरने के पानी में बह गई | इस दौरान चार महिला को बचा लिया गया है.

जब की तीन महिलाएं पानी के तेज बहाव में बह गई . इस घटना की जानकारी अग्निशमन दल और खारघर पुलिस को होने के बाद तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर तलाशी अभियान शुरू किया गया .जिसमे से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है. खबर लिखे जाने तक दो महिलाओ की तलाशी अभियान जारी था.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.