Published On : Sat, Sep 16th, 2017

बेलिशॉप प्राचीन श्री शिव मंदिर में नवरात्र उत्सव 21 से

Advertisement


नागपुर: बेलिशॉप रेलवे कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में नवरात्र उत्सव की तैयारी पूरी हो गई है। मंदिर में 21 सितंबर से नवरात्र उत्सव शुरू होगा। सुबह 10 बजे घट स्थापना होगी। तत्त पश्चात 501 मनोकामना अखंड ज्योत मंगल कलश के साथ प्रज्वलित की जाएगी।

इस हेतु मंदिर के सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है। दोपहर 1 बजे भवानी महिला मंडल द्वारा जसगायन होगा। मंदिर में नित्य पूजा आरती के साथ सप्तशती पाठ, ललिताशास्त्रंम, रविवार 24 सितंबर को बच्चो हेतु ड्राइंग स्पर्धा का आयोजन किया गया है। सप्तमी को सामूहिक आरती व रंगोली से भवन की सजावट की जाएगी। अष्टमी को सुबह 10 बजे हवन, कन्यापूजन, नवमी को घट विसर्जन व महाप्रसाद दोपहर 1 बजे होगा। दशमी को संध्या 6 बजे शस्त्रपूजन होगा। नवरात्र उत्सव के दौरान शाम 7.30 बजे नित्य अथितियों द्वारा महा आरती व नित्य जसगायन होगा। मंदिर परिसर में प्राकृतिक शेषनाग की प्रतिकृति आज भी भक्तों के दर्शन हेतु बानी है । साथ ही मंदिर की विशेषता यह है कि अप्रैल माह के प्रथम 10 दिनों में सूर्य किरणे शिवजी का अभिषेक करती है। जो विलोभनिय दृश्य होता गई। उसी तरह कार्तिक माह में मंदिर में दीप उत्सव का आयोजन किया जाता गई। जिसे देखने हजारो श्रद्धालु मंदिर ने आते है। नवरात्र उत्सव की सफलतार्थ मंदिर के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण प्रयासरत है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.