Published On : Fri, Nov 8th, 2019

राष्ट्रवादी कांग्रेस (मीडिया सेल) ने आशीनगर झोन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

Advertisement

कनक की लापरवाही से आम नागरिकों को हो रही परेशानीयो को तुरंत हल करने की मांग अन्यथा करेंगे आंदोलन।*

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (मीडिया सेल) जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व में उत्तर नागपुर म•न•पा• आशीनगर झोंन कार्यालय का घेराव कर आयुक्त राठौड़ इन्हें ज्ञापन सौपते हुये बताया कि पिछले 1 साल से लालगोदाम से पाटनकर चौक यहां अनेक समस्याओं का सामना आम नागरिकों को करना पड़ रहा है जिसमें कनक द्वारा ठेका समाप्ति पर है और इससे आम नागरिकों को निरंतर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसमें रोड पर कूड़ा कचरा पड़ा होना जगह-जगह गंदगी होना सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ना कई बार सड़कों की साफ सफाई कचरे का ढेर महीनों तक साफ नहीं किया जाता

जिससे रोड पर गंदगी के साथ कचरे की बदबू पनपने से आते जाते लोगों को परेशानीयो का सामना करना पड़ता है कचरे के ढेर की वजह से रोड के बड़े-बड़े गड्ढे भी कई बार जनता को दिखाई नहीं देने से आए दिन एक्सीडेंट का होना भी आम बात हो गई है मगर इसके और कोई ध्यान नहीं देता म•न•पा• कहती है हमने कनक को ठेका दिया है और कनक कहती है हमारा ठेका समाप्ति के कगार पर है इसमें आम जनता का क्या कसूर इत्यादि मुद्दों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे व उनके शिष्टमंडल ने आशीनगर झोंन सहायक आयुक्त राठौड़ से करीब आधा घंटे चर्चा की आयुक्त राठौड़ इन्होंने जिलाध्यक्ष अमित दुबे व उनके शिष्टमंडल की समस्त मांगे जल्द से जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया फिर भी 7 दिनों के भीतर आम जनता को हो रही समस्याओं का समाधान मनपा आशीनगर झोंन द्वारा नहीं किया गया तो आशी नगर झोंन कार्यालय के सामने त्रिव आंदोलन की चेतावनी जिलाध्यक्ष अमित दुबे इन्होंने दी।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस अध्यक्ष रवि पराते मीडिया सेल उत्तर नागपुर अध्यक्ष प्रकाश पसेरकर मनोज पौनिकर हनी खेत्रपाल फहीम शैख उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.