Published On : Mon, Sep 30th, 2019

एक क्लिक पर मिलेगी मतदान केंद्र की जानकारी

Advertisement

नागपुर : मतदाताओं को एक क्लिक पर मतदान केंद्र एवं मतदाता सूची में मतदाता की जानकारी उपलब्ध होगी, यह सुविधा चुनाव आयोग के https://electoralsearch.in इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। इस जानकारी में मतदान केंद्र, मतदाता का क्रमांक आदि शामिल है।

कई मतदाताओं को अपना पहचान क्रमांक, मतदान केंद्र का नाम, मतदाता सूची में क्रमांक के बारे में पता नहीं होता। मतदान के दिन मतदाता सूची में क्रमांक ढूँढने के लिए समय अधिक लगता है, ऐसे में मतदान स्लिप मिलने में भी देर होती है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए भारत चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाईन मतदाता की जानकारी मिलने के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई है।

भारत चुनाव आयोग की वेबसाइट पर स्वयं की पूरी जानकारी नमूद करने पर जानकारी मिल सकती है। जानकारी भरते समय नाम, पिता / पति का नाम, आयु तथा जन्मतारीख, लिंग, राज्य, जिला, विधानसभा चुनावसंघ आदि बिन्दुओं को शामिल करना होगा। मतदाता पहचान क्रमांक और राज्य का नाम डालने के बाद मतदाता की जानकारी प्राप्त करने के लिए दूसरी सुविधा भी इस वेबसाइट पर है।

इसमे राज्य, विधानसभा चुनाव संघ का नाम, मतदाता का पूरा नाम, पिता /पति का नाम, लिंग, मतदाता पहचान क्रमांक, मतदाता सूची में भाग क्रमांक, मतदाता क्रमांक, मतदाता का भाग क्रमांक, मतदान केंद्र का पता आदि जानकारी प्रिंट रहेगी।

Advertisement

इस विधानसभा चुनाव का औचित्य साधकर उस पर मतदान की तारीख भी प्रिंट की गई है। यह जानकारी सिर्फ मतदाताओं की सुविधा के लिए है और इसलिए पहचानपत्र के रूप में इसका उपयोग नहीं किया जा सकता।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.