Published On : Thu, Apr 22nd, 2021

पीआरएसआई का राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस सम्पन्न  

Advertisement

“विश्व को कोरोना मुक्त कैसे करें” पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस पर पब्लिक रिलेशनस सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा  कल बुधवार 21 अप्रैल 2021 को आयोजित ऑनलाइन समारोह को सुप्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ लोकेंद्र सिंह नागपुर, डा सरमन सिंह, निदेशक AIIMS भोपाल, शिक्षाविद प्रो सी के रागीट प्रोवीसी महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविधालय वर्धा, डा मीतल मकरंद Head communication & Media consultant Sigma group of Vadodara,श्री आशीष चौबे SBCC Co ordinator UNICEF Bhopal ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का थीम था – हाउ टू मेक द वर्ल्ड कोरोना फ्री How to Make the World Corona Free.

PRSI/पीआरएसआई के पदाधिकारी सर्वश्री उनमेष दीक्षित,दिलीप चौहान,आर के सिंह(अहमदाबाद) श्रीमती अल्पना किल्लावाला (मुंबई) पी पी सिंह (भोपाल) एस पी सिंह (नागपुर) एवं बी एस मिरगे(वर्धा) ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisement

पश्चिमी क्षेत्र के PRSI पीआरएसआई के नागपुर,अहमदाबाद,भोपाल, मुंबई, बड़ोदरा एवं वर्धा चैप्टर्स ने संयुक्त रूप से यह आयोजन किया था।

नागपुर,अहमदाबाद,भोपाल के जन संचार/संपर्क के छात्रों योगिता मालवीय, पल्लवी होता, उत्कर्ष अमृत,विवेक उपाध्याय, शुभेंदु प्रताप भूमंडल एवं गौरव चौहान ने भी कोरोना काल अपने अनुभव साझा किया।
कार्यक्रम का संचालन मुंबई यूनिवर्सिटी की प्रो दैवता पाटिल ने किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.