
विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स द्वारा आॅल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इकबाल भाई आॅफीसर जी का मुंबई में मेमन समाज के सम्मेलन में चेंबर की ओर सत्कार किया।
अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश अग्रवाल (मेहाड़िया) ने श्री इकबाल भाई आॅफीसर का इतनी महत्वपूर्ण संस्था के अध्यक्ष बनने पर उनका एवं उनकी पुरी टीम को पत्र द्वारा बधाई दी। हज हाऊस, मुंबई में आॅल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन का सम्मेलन हुआ जिसमें एन.वी.सी.सी. की ओर उपाध्यक्ष श्री फारूकभाई अकबानी शामिल हुये।
उन्होंने सम्मेलन में देश विदेश से आए हुये 500 से अधिक जमातों के अध्यक्ष व सचिवों के सामने चेंबर द्वारा दिया गया अभिनंदन पत्र पढ़कर सुनाया एवं आॅल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इकबाल भाई आॅफीसर जी का चेंबर की ओर से अभिनदंन पत्र, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह द्वारा उनका सत्कार किया। सम्मलेन के मुख्य अतिथी के रूप में श्री कैसर खालीद (IPS), कमीश्नर आॅफ रेल्वे पुलिस (मुंबई), MLA अहमद पटेल भी उपस्थित थे। श्री फारूकभाई अकबानी ने उनका भी दुपट्टा देकर सत्कार किया। इस महासम्मेलन में तकरीबर 2000 लोग उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव रामअवतार तोतला ने दी।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
आशा वर्कर्स के सामूहिक इस्तीफे से संकट.. #maharashtranews #ashaworkers #latestnews
गोंदिया में 123 इमारतें बनीं खतरा.. #maharashtranews #gondiya #newsupdate
सपकाळ का भाजपा और केंद्र पर हमला.. #maharashtranews #congressvsbjp #politicsnews #latestnews
श्रीनगर में तिरंगा न होने पर नेहरु जिम्मेदार बोंडे.. #maharashtranews #anilbonde #amravati
65 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ चार आरोपी गिरफ्तार.. #nagpurnews #crime #newsupdate...







