Published On : Fri, Feb 16th, 2018

नरेंद्र मोदी आज करेंगे बोर्ड के विद्यार्थियों से चर्चा

Advertisement

नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 10 करोड़ स्टूडेंट्स से बात करेंगे. 2 हजार स्कूलों में इसके लाइव टेलीकास्ट के लिए सेंट्रल बोर्ड अॉफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने सर्कुलर जारी किया है . इसमें कहा गया है कि स्कूल चर्चा में क्लास 6वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को शामिल करें, ताकि वे इसका इस्तेमाल कर एग्जाम सीजन में रिलेक्स होकर तैयारी कर सकें. बता दें कि प्रधानमंत्री ने बच्चों के लिए ‘एग्जाम वॉरियर’ किताब भी लिखी है.

इसमें एग्जाम स्ट्रेस से निपटने और अच्छा परफॉर्म करने के लिए 25 मंत्र बताए हैं . देश में हर साल परीक्षाओं से तनाव में आए कई स्टूडेंट सुसाइड कर लेते हैं मोदी ‘मन की बात’ में इस पर चिंता जता चुके हैं .
एचआरडी मिनिस्ट्री के अनुसार, नरेंद्र मोदी दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में दोपहर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बच्चों से चर्चा करेंगे . पीएम के इस प्रोग्राम में देश के 2000 स्कूलों के 10 करोड़ स्टूडेंट्स शामिल होंगे . 10 बच्चों को नरेंद्र मोदी से सीधे सवाल पूछने का मौका मिलेगा .

– इससे पहले प्रोग्राम के लिए पीएम ने ट्विटर और @mygovindia पर लोगों से सुझाव बुलाए थे . स्टूडेंट्स नरेंद्र मोदी ऐप और सोशम मीडिया के जरिए हैशगैट #ExamWarriors के साथ परीक्षा की तैयारियों में तनाव को लेकर उनसे सवाल पूछ सकते हैं . मोदी ने ट्वीट में कहा था- ”परीक्षा के दौर में वॉरियर बनें न कि वरियर” . ”

बोर्ड के सर्कुलर के बाद देश के ज्यादातर स्कूलों में दो दिन पहले ही प्रोग्राम के टेलीकास्ट के इंतजाम कर लिए गए हैं . इसके लिए दूरदर्शन, पीएमअो वेबसाइट, यूट्यूब, फेसबुक, नरेंद्र मोदी ऐप के जरिए लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा .

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.