Published On : Wed, Mar 22nd, 2017

बोर्ड परीक्षा के चलते MCD चुनाव की तारीख में बदलाव, अब 23 को मतदान; 26 को मतगणना

Advertisement


नई दिल्ली :
दिल्ली के तीनों नगर निगमों के 272 वार्डो के लिए मतदान अब 22 की जगह 23 अप्रैल को होगा। मतगणना भी 25 की बजाए अब 26 अप्रैल को होगी। ये बदलाव दिल्ली में बोर्ड परीक्षा के चलते किया गया है। शनिवार की जगह रविवार को अधिक मतदान की उम्मीद से राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार दोपहर उक्त बदलाव पर मुहर लगा दी। बाकी सारा शेड्यूल पुराना ही रहेगा।

गौरतलब है कि पूर्व घोषित शेड्यूल के मुताबिक उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम का चुनाव 22 एवं मतगणना 25 अप्रैल को होनी थी। किंतु 22 अप्रैल को शनिवार होने के चलते आयोग के पास शिकायतें और सुझाव दोनों आ रहे थे कि शनिवार को बहुत से दिल्ली वासी एनसीआर के विभिन्न शहरों में नौकरी या कारोबार के लिए जाते हैं। ऐसे में उनके लिए अपना मत डालना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए मतदान 22 की जगह पर रविवार, 23 अप्रैल को रख दिया जाए।

जागरण से बातचीत में राज्य चुनाव आयुक्त एस के श्रीवास्तव ने चुनाव तिथियों में इस बदलाव की पुष्टि की। उन्होंने यह भी बताया कि अधिसूचना 27 मार्च को ही जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन शुरू हो जाएंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 3 अप्रैल रहेगी। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि 8 अप्रैल तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। मतदान का समय सुबह 8 से शाम साढ़े 5 बजे तक रहेगा। मतदान 10 जनवरी 2017 तक अपडेट मतदाता सूची के हिसाब से होगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.