Published On : Fri, Apr 13th, 2018

14 अप्रैल को मनपा में मनाया जाएगा अग्निशमन दिवस

Advertisement

nagpur-fire-department
नागपुर: अग्निशमन विभाग की ओर से दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं के माध्यम से आय का स्रोत बना रहता है. लेकिन अब मनपा क्षेत्र अंतर्गत निर्माणकार्य क्षेत्र में आर्थिक मंदी की वजह से वर्तमान वर्ष की आय में कमी आने का खुलासा अग्निशमन विभाग प्रमुख राजेंद्र उचके ने किया. 14 अप्रैल को होने जा रहे अग्निशमन दिवस के रूप में मनाए जानेवाले अग्निशमन सेवा सप्ताह के सन्दर्भ में पत्रपरिषद के माध्यम से उचके ने बताया कि गत वर्ष तक अग्निशमन विभाग को 2.50 से 3 करोड़ रुपए तक की आय हुआ करती थी. लेकिन इस वर्ष केवल 1.73 करोड़ की ही आय हुई है.

उचके के अनुसार प्रत्येक वर्ष की भांति 14 अप्रैल को मनपा मुख्यालय में अग्निशमन दिवस का आयोजन होगा, जिसमें महापौर नंदा जिचकार, उपमहापौर दीपराज पार्डीकर और मनपा आयुक्त अश्विन मुदगल उपस्थित समेत स्थाई समिति अध्यक्ष विक्की कुकरेजा, सत्तापक्ष नेता संदीप जोशी, विपक्ष नेता तानाजी वनवे, अग्निशमन विशेष समिति सभापति लहुकुमार बेहते, प्रभाग १४ के नगरसेवक कमलेश चौधरी, अतिरिक्त मनपायुक्त रविंद्र कुंभारे रहेंगे.

1360 आग की घटनाएं :- 1 अप्रैल 2017 से लेकर 31 मार्च 2018 तक शहर में कुल 1360 आग की घटनाएं हुई हैं, जिसमें 951 छोटी, 226 मध्यम और 183 बड़ी आग की घटनाएं शामिल हैं. आग की घटनाएं होने के बाद घटनास्थल पर गए अधिकारियों के अनुमान के अनुसार 18.57 करोड़ का नुकसान आग की घटनाओं के कारण हुआ है जबकि 1.17 अरब रुपए की सम्पत्ति बचाने में विभाग सफल रहा है. उन्होंने बताया कि शहर के बाहर 44 आग की घटनाएं हुईं, जिसमें मनपा की ओर से सेवाएं प्रदान की गई.

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

81 लोगों ने गंवाई जान :- मनपा को कुल 597 इमरजेन्सी कॉल प्राप्त हुए थे, जिसमें कुएं और तालाब की घटनाओं के लिए 104 काल प्राप्त हुए थे. इसमें 1 महिला तथा 22 पुरुष जख्मी हुए थे, जबकि सभी घटनाओं को मिलाकर कुल 81 लोगों को जान गंवानी पड़ी है, जिसमें 22 महिलाएं और 59 पुरुष शामिल हैं. उन्होंने बताया कि मूलत: विभाग का काम नहीं होने के बावजूद 3173 दूषित कुओं की सफाई की गई. मनपा जोन की ओर से प्राप्त आवेदनों के अनुसार 2977 नि:शुल्क और 196 निजी कुओं की सफाई की गई.

अब तक 428 की गई जान. गत 5 वर्षों में कुल 4958 आग की घटनाएं हुई हैं, जिसमें महिला और पुरुष मिलाकर कुल 428 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. वर्ष 2014-14 में 91,वर्ष 2014-15 में 92,वर्ष 2015-16 में 81,वर्ष 2016-17 में 83,वर्ष 2017-18 में 81 जान गई.

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews

तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews

भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews

भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews

महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना  #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews

महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews

रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death

रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death

सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate

सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges