Published On : Thu, May 13th, 2021

राष्ट्र्वादी कांग्रेस के विद्यार्थियों ने गरीब जरूरतमंदों को बांटे खाने और फलों के 4 हजार पैकेट

Advertisement

नागपुर- राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस मध्य की तरफ से राम मंदिर, तिननल चौक,कॉटन मार्केट, जागनाथ बुधवारी, भारत माता चौक में गरीब लोगो को भोजन और फल बांटे गए.

इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस के सदस्यों ने करीब 4 हजार खाने के पैकेट बांटे. इसके साथ ही डागा हॉस्पिटल और मेयो हॉस्पिटल मे मास्क और सेनिटाईजर का वितरण किया गया.

यह मध्य नागपुर के अध्यक्ष पवनकुमार हेड़ाऊ और राष्ट्र्वादी विद्यार्थी कांग्रेस के नागपुर शहर के जिला अध्यक्ष रवि पराते के नेतृत्व में किया गया.

Advertisement

इस दौरान पदाधिकारी नितेश हेडाऊ, संजय हेडाऊ, ईरसाद सय्यद, जय ऊमरेडकर, निखिल चाफेकर, पवन देवागन, आकाश हेडाऊ, प्रदिप शाहू, यश हेडाऊ मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.