Published On : Mon, Apr 30th, 2018

नरेंद्र मोदी विचार मंच के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन 1 मई को होगा

Advertisement

नागपुर: नरेंद्र मोदी विचार मंच के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन 1 मई को किया जा रहा है. यह मुख्य कार्यालय धंतोली के पास यशवंत स्टेडियम के गणेश चैम्बर्स के ब्लॉक नम्बर 107 में है. इस उद्घाटन समारोह के मुख्य आयोजक नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं स्वतंत्र कामगार व शेतमजुर संघटना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ताठे (सरकार) है. इस कार्यालय के माध्यम से भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का प्रचार और प्रसार किया जाएगा. इसके साथ ही कामगार दिवस के अवसर पर स्वतंत्र कामगार व शेत मजूर संघटना ( ऑल इंडिया ) एवं टी.एस ग्रुप ऑफ़ कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन समारोह भी होगा. जिसमे विशेष रूप से कार्य्रक्रम के उद्घाटक के तौर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविजी चाणक्य मौजूद रहेंगे.

इस उद्घाटन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश ताठे (सरकार ) करेंगे. तो वही विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संघटन महामंत्री नरेश प्रताप सिंह ठाकुरजी, राष्ट्रीय संघटन महामंत्री रविंद्र शर्माजी, राष्ट्रीय संघटन महामंत्री डॉ. रमणकुमार, उद्योग एवं व्यापार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेशजी कनोजिया, राष्ट्रीय सचिव मोहन देवजी समेत नागपुर शहर के और अन्य जिलों के पत्रकार, उद्योजक भी मौजूद रहेंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.