Published On : Thu, Mar 23rd, 2017

नारायण राणे छोड़ सकते हैं कांग्रेस का साथ

Advertisement

Narayan_Rane
मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस के कद्दावर नेता नारायण राणे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक मराठी पोर्टल में छपी खबर के अनुसार नारायण राणे के कांग्रेस छोड़ने की चर्चा सियासी गलियारों में हो रही है। ख़बरें ऐसी भी हैं कि राणे शिवसेना और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के संपर्क में हैं।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव पद से निलेश राणे का इस्तीफा देना और नितेश राणे का नाम महाराष्ट्र विधानसभा के निलंबित सदस्यों में ना होने की वजह से राणे के सत्ताधारियो के करीब होने के संकेत मिले हैं। पिछले कई महीनों से राणे पार्टी की नीतियों की खुलेआम आलोचना कर रहे हैं। इसके अलावा मुंबई महानगरपालिका चुनावों में स्थानीय नेताओं के साथ उनके कलह की खबर भी सामने आई। ज़िला परिषद चुनावों में भी राणे को कांग्रेस का साथ नहीं मिला।

इन सभी घटनाओं को लेकर नारायण राणे के नाराज़ होने की ख़बरें आ रही थी। अब ऐसा कहा जा रहा है कि राणे पार्टी छोड़ने का मन बना रहे हैं।
बहरहाल, इस मुद्दे पर बयान देते हुए राणे ने कहा कि शिवसेना या बीजेपी का कोई भी नेता मुझसे मिला नहीं है। मैंने भी किसी से संपर्क नहीं किया है। मैं फिलहाल कांग्रेस में ही हूं। मैं लोगों की चर्चा से पहले ही निर्णय ले लेता हूं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.