Published On : Mon, Sep 7th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नंदनवन पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, 5.40 लाख के छह वाहन बरामद

3 ई-रिक्शा, 2 एक्टिवा और 1 बाइक जब्त; नंदनवन व गणेशपेठ के छह वाहन चोरी के मामलों का खुलासा
Advertisement

नंदनवन पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, 5.40 लाख के छह वाहन बरामद

नागपुर: नंदनवन पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय राहुल उमाकांत ईटनकर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 5 लाख 40 हजार रुपये कीमत के छह चोरी के वाहन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर को नंदनवन थाना क्षेत्र के के.डी.के. कॉलेज रोड स्थित भगवती इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के सामने से एक ई-रिक्शा चोरी हो गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Gold Rate
Sept 07 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति संघर्ष नगर चौक के पास चोरी का ई-रिक्शा बेचने के लिए पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहुल ईटनकर को ई-रिक्शा समेत हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी ने ई-रिक्शा चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, नंदनवन थाना क्षेत्र में पहले हुई एक दोपहिया वाहन चोरी की घटना में भी आरोपी के कुछ सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

Advertisement

आरोपी से आगे की पूछताछ में पुलिस ने उसके कब्जे से 3 ई-रिक्शा, 2 एक्टिवा स्कूटर और 1 मोटरसाइकिल बरामद की। जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के बाद नंदनवन थाने के पांच और गणेशपेठ थाने के एक वाहन चोरी के मामले, यानी कुल छह वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य वाहन चोरी के मामलों की भी जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.