Published On : Thu, May 21st, 2015

नांदागोमुख : जीजा ने जलाया साले का मकान, 2.50 लाख का नुकसान

Advertisement


पत्नी समेत दो बच्चों को भी जलाने की कोशिश

गालीगलौच कर खेत की फसल को नुकसान पहुंचाने का प्रयास

Dilip Mane
नांदागोमुख (नागपुर)। यहां के समीप सालई (नांदा) वार्ड क्र. 2 के संजय धोंडबा गायकवाड (35) के मकान में संजय के जीजा ने मकान में पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी तथा पत्नी समेत दो बच्चों को जलाने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है. सिंदेवाही निवासी दिलीप नारायण माने (40) आरोपी है. यह घटना मंगलवार 19 मई रात 12 बजे की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय गायकवाड का सलाई में खुद का मकान है. सिंदेवाही निवासी संजय की बहन उषा का पति दिलीप माने से हमेशा विवाद होने के कारण उषा अपनी बेटी सोनम (18) तथा बेटा शुभम (10) समेत 3-4 वर्षों से सलाई में संजय गायकवाड़ के मकान रहती है. खेत में मजूरी करके उषा अपने बच्चों की शिक्षा पूरी कर रही थी. पश्चात दो महीने से उसका पति दिलीप माने का स्वभाव ठीक हुआ, अच्छा बर्ताव करने लगा. उसके बाद दिलीप माने संजय गायकवाड के मकन में रहने के लिए आया तथा रोज मजूरी करके अपने परिवार की उपजीविका चलाने लगा.

अचानक मंगलवार की रात दिलीप माने ने मकान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, वहीं दिलीप माने ने पत्नी व बच्चों को भी जलाने की कोशिश की. इस घटना में सोने के जेवरात समेत अन्य साहित्य जलने से 2.50 लाख का नुकसान हुआ है. पुलिस ने आरोपी दिलीप माने के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

उल्लेखनीय है कि दिलीप माने ने एक माह पूर्व भी संजय गायकवाड़ का मकान जलाने का प्रयास किया था. इसकी लिखीत शिकायत पुलिस थाने में दर्ज है. जहां पुलिस ने भी थोड़ी बहुत जांच करके उसे रिहा कर दिया था. डर के मारे संजय की पत्नी अपने बच्चों समेत उक्त मकान में नही रहती थी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.