Published On : Wed, Mar 1st, 2017

नंदा जिचकार अगली महापौर, दीपराज उपमहापौर, संदीप जाधव को तिजोरी

Advertisement

नागपुर: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने ‘नागपुर टुडे’ की खबर पर मुहर लगा दी। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस की भेंट के अगले ही दिन यानी आज नंदा जिचकार नागपुर की नई महापौर नियुक्त कर दी गयी हैं। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने नंदा जिचकार को महापौर बनाने पर सर्वसम्मति जतायी। नागपुर महानगर पालिका की कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गयी है। उपमहापौर दीपराज पार्डीकर बनाए गए हैं।

महानगर पालिका की तिजोरी संभालने वाले स्थायी समिति के अध्यक्ष पद पर संदीप जाधव की नियुक्ति की गयी है। नगरपालिका में भाजपा के वर्तमान सत्तापक्ष नेता दयाशंकर तिवारी पर पार्टी नेतृत्व ने अविश्वास जताते हुए उनकी जगह वरिष्ठ नगरसेवक संदीप जोशी को सत्तापक्ष नेता की कमान सौंपी है।

नागपुर मनपा की कार्यकारिणी पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने भी सहमति दे दी है। तमाम नियुक्तियों की घोषणा मनपा चुनाव के प्रभारी विधायक अनिल सोले ने की। इस घोषणा के साथ ही विधायक सोले मनपा चुनाव प्रभारी के दायित्व से भी मुक्त हुए।

Advertisement

महापौर पद पर नंदा जिचकार के नाम पर अंतिम मुहर 5 मार्च को लगेगी, क्योंकि कांग्रेस ने निर्विरोध महापौर चुने जाने की राह में इस घोषणा के साथ रोड़ा लगा दिया है कि उनकी पार्टी महापौर पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में हिस्सा लेगी। हालाँकि निर्वाचन औपचारिक ही है, लेकिन 5 मार्च को महापौर पद निर्वाचन के पश्चात ही नंदा ताई के नाम की अधिकृत घोषणा होगी।

महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के अध्यक्ष का पदग्रहण 6 मार्च को संपन्न होगा। सूत्रों के अनुसार नागपुर मनपा की कार्यकारिणी भाजपा ने इतनी जल्दी में इसलिए घोषित कर दी है, क्योंकि मुंबई के महापौर पद के लिए जारी उठापटक में मोर्चा संभालने देवेन्द्र फड़णवीस और नितिन गड़करी मुंबई में डेरा डालने वाले हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.