Published On : Sat, Jan 6th, 2018

15 जनवरी के बाद नाना पटोले की कांग्रेस पार्टी में होगी घरवापसी

Advertisement

Nana Patole
नागपुर: भंडारा-गोंदिया के पूर्व सांसद और बीजेपी से इस्तीफ़ा देने वाले नाना पटोले का कांग्रेस में प्रवेश लगभग पक्का हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जनवरी के बाद कभी भी नाना कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ले सकते है। संभावना प्रबल है की कांग्रेस पार्टी में उनकी घरवापसी मौजूदा अध्यक्ष राहुल गाँधी की उपस्थिति में होगी। बीजेपी से इस्तीफ़ा देने के बाद नाना अपनी पुरानी पार्टी को लेकर कसीदे पढ़ रहे है। उन्होंने यह भी साफ़ किया है की वह किस तरह से वैचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी से आज भी जुड़े हुए है।

शनिवार को चंद्रपुर में भी पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहाँ वह कांग्रेस पार्टी के संविधान और व्यवस्था को बेहतर ढंग से आत्मसाथ कर सकते है। खबरें नाना के आम आदमी पार्टी से जुड़ने की भी उठ रही थी जिसे उन्होंने सिरे से ख़ारिज कर दिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.