Published On : Sat, May 5th, 2018

दिल्ली से मायूस लौटे नाना पटोले, भंडारा-गोंदिया सीट राष्ट्रवादी के पाले में

Advertisement

Nana Patole and Rahul Gandhi

नागपुर: कांग्रेस या राष्ट्रवादी कांग्रेस, भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट किसे मिलेगी इस बात का सस्पेंस समाप्त हो चुका है। राहुल गाँधी और शरद पवार के बीच हुई बातचीत में पूर्व की तरह इस उपचुनाव में सीटों का बटवारा तय हुआ जिसके बाद अब भंडारा-गोंदिया से राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव मैदान में होगा ये तय हो चुका है। शनिवार को ही भंडारा में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने पत्रकारों को ये सीट राष्ट्रवादी के हिस्से में जाने की जानकारी दी थी।

गठबंधन में सीटों के बंटवारे के फैसले से नाना पटोले को भी अवगत करा दिया गया है। शनिवार को ही नाना पटोले पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत दिल्ली पार्टी अध्यक्ष राहुल गाँधी से मुलाकात करने पहुँचे। नाना पटोले खुद चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। इसलिए उन्होंने फैसले के अंतिम समय तक अपनी इच्छा प्रकट करने में कोई कोताही नहीं बरती। राहुल गाँधी से मुलाकात में भी उन्होंने अपनी बात रखी लेकिन पार्टी अध्यक्ष को मानाने पहुँचे नाना खुद मान गए।

शनिवार को राहुल गाँधी से मुलाकात का कार्यक्रम चार दिन पहले ही तय हो चुका था। इस बैठक में राहुल गाँधी,पार्टी के राज्य प्रभारी मोहन प्रकाश और नाना पटोले के बीच संसदीय सीट के राजनीतिक समीकरण पर भी चर्चा हुई। नाना के करीबी लोगो ने बताया की वह खुद चुनाव लड़ने के इच्छुक थे लेकिन अंत में पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय को उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। गौरतलब हो की दो दिन पहले प्रफुल्ल पटेल के ट्वीट और शुक्रवार को राष्ट्रवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल के भंडारा-गोंदिया से उनकी पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव लड़ने के बयान पर उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.