Published On : Wed, Mar 13th, 2019

कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट की जारी, Nana Patole को नागपुर से टिकट

Advertisement

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में महाराष्ट्र से 5, उत्तर प्रदेश से 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस लिस्ट में नाना पटोले को नागपुर से टिकट दिया गया है। वहीं राज बब्बर को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से टिकट दिया गया है। इसके अलावा बीजेपी की पूर्व सांसद सावित्री को बहराइच से चुनाव लड़ाया जा रहा है। इनके अलावा प्रिया दत्त को मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से चुनावी मैदान में उतारा है।

इससे पहले कांग्रेस ने 8 मार्च को 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें उत्तर प्रदेश की 11 और गुजरात की चार लोकसभा सीटों के लिए नाम तय कर दिए गए हैं। इस लिस्ट से साफ हो गया था कि राहुल गांधी अमेठी औऱ सोनिया गांधी रायबरेली से ही चुनाव लड़ेंगी। इस लिस्ट में राहुल गांधी औऱ सोनिया गांधी के नाम का भी ऐलान किया गया था।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.