Published On : Sun, Oct 26th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: फोन टैपिंग , शिक्षक भर्ती घोटाला और RSS की भूमिका पर फटे नाना पटोले

Advertisement

अदानी को पैसा- किसानों की कर्ज माफी क्यों नहीं ? गोंदिया की 32 हज़ार लाड़ली बहनों से अन्याय , हम पूरी ताकत से लड़ेंगे , चुनाव में जीत हमारी होगी

गोंदिया। दीपावली मिलन समारोह में हिस्सा लेने गोंदिया जिले के दौरे पर पधारे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक नाना पटोले ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते कहा- राज्य की महायुति सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था , फिर कर्ज माफी क्यों नहीं की ? किसानों ने अंधेरे में दिवाली बिताई जब अदानी- अडानी को पैसा जाता है तो किसानों को क्यों नहीं ? लेकिन अब सरकार में शामिल सहयोगी दलों के बड़े नेता किसानों का मजाक उड़ा रहे हैं , यह महायुति सरकार किसान विरोधी है।

अकेले गोंदिया जिले में 32000 लाडली बहनों का नाम सूची से काट दिया गया है और उन्हें इस योजना के लाभ से वंचित कर अन्याय किया गया है , आने वाले निकाय चुनाव में यह बहनें महायुति गठबंधन के दलों को सबक सिखाएंगी।

फूट सरकार में है या फोन में ? मंत्री बावनकुले के बयान पर बोले नाना पटोले

Advertisement

राजस्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले के कार्यकर्ता मीटिंग में दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते नाना पटोले ने कहा- मुझे नहीं पता सरकार में फूट पड़ी है या नहीं ? लेकिन बावनकुले के फोन और व्हाट्सएप सर्वेलेंस ( निगरानी ) बयान पर FIR नाना पटोले ने कहा नाना पटोले ने कहाहोनी चाहिए ? क्या हमारी व्यक्तिगत स्वतंत्रता खत्म हो गई है क्या ? ऐसा कैसे कर सकते हैं आप , यह गैरकानूनी हैं ।

नाना पटोले ने फोन टैपिंग प्रकरण का जिक्र करते कहा , उनके फोन भी टैप किए गए थे ?

शिक्षक भर्ती घोटाला , सबसे अधिक संस्थाएं RSS की- नाना पटोले

महाराष्ट्र में शिक्षक भर्ती घोटाले पर बोलते हुए नाना पटोले ने कहा- व्यक्तिगत मान्यता , शालार्थ मान्यता , सेवा निरंतरता तथा बिना अनुदानित से अनुदानित पदों पर हुई बदली की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है इसमें RSS की ज्यादा संस्थाएं शामिल हैं , राज्य की तिजोरी लूटी जा रही थी , हजारों करोड़ की लूट हुई।

डेप्युटी डायरेक्टर एजुकेशन एक करोड़ रुपए रोज़ कमा रहे थे , कुछ लोग पकड़े गए ‌।

दो लोग तो विदेश में भाग कर सेटल हो गए हैं।
महायुति सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है उनका काम जनता को लूटकर मलाई खाना है।

सरदार पटेल को भी देशद्रोही घोषित करोगे ? नाना पटोले

पार्टी नेताओं के आ रहे ऊलजुल बयानों पर प्रतिक्रिया देते नाना पटोले ने कहा-लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर एक राष्ट्र का निर्माण किया।
सरदार पटेल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर प्रतिबंध ( बैन ) लगाया था और उस समय वे देश के गृहमंत्री थे तो क्या आप सरदार वल्लभभाई पटेल को भी देशद्रोही घोषित करने वाले हैं क्या ? यह सवाल पार्टी के उन नेताओं से पूछना चाहता हूं जो वक्तव्य दे रहे हैं।

गठबंधन करो , नहीं तो नाना पटोले हमको निपटा देगा ? प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष

आयोजित पत्र परिषद में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रफुल्ल पटेल का नाम लिए बिना कहा-
स्वनामधन्य नेता जो कुछ दिन पहले कहते थे हम अकेले लड़ेंगे किसी का साथ नहीं चाहिए , वह अपना देखें- हम अपना देखेंगे ?

अब वह बीजेपी से एलाइंस ( गठबंधन ) को लेकर यह कहते पीछे घूम रहे हैं कि- नहीं तो नाना पटोले हम सबको निपटा देगा।

जिसको लड़ना है वह अपने-अपने ढंग से लड़े , हमने तो किसी के मुंह से कहलवाए नहीं थे उन्होंने खुद कहा था , अब वही चल रहा है।

देखो ऐसा है.. उनका एलाइंस होता है महायुति का तो भी हमारा फायदा है और नहीं होता तो भी हमारा फायदा है ।

सर्वे रिपोर्ट और मेरिट के आधार पर होगा टिकट वितरण- नाना

अविश्वसनीय पार्टी नेता के दल बदल पर पूछे गए सवाल का जवाब देते नाना पटोले ने कहा-कांग्रेस से कोई नहीं जाएगा , यह पार्टी किसी एक नेता के आधार पर नहीं चलती हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर आगे बढ़ेगी और जीतेगी।

टिकट के लिए किसी नेता के दरवाजे पर नहीं जाना पड़ेगा सर्वे रिपोर्ट और मेरिट के आधार पर होगा टिकट वितरण।
अगर कोई नेता के घर की बहू बेटी या बेटा एक्टिव है और सर्वे में लोग कहते हैं कि इसको ही चुनाव लड़ना चाहिए तो उस पर कोई क्राइटेरिया नहीं लगेगा लेकिन अगर कोई नेता के परिवार का सदस्य जनता के बीच जाए ही नहीं और उसका प्रभाग में कोई नाम ( प्रभाव ) नहीं , ऐसे में जो काम करने वाले समाजसेवी लोग हैं वह पीछे रह जाए ऐसा नहीं होगा? कोई परिवारवाद नहीं चलेगा जनता का मत जिसके बारे में अच्छा होगा उसे टिकट देंगे कांग्रेस अपना इंटरनल सर्वे करवा रही है , टिकट के लिए किसी नेता के दरवाजे जाना नहीं पड़ेगा , सर्वे रिपोर्ट और मेरिट आधार पर होगा टिकट वितरण

नाना पटोले का चुनावी ऐलान ,जीत हमारी होगी- नाना पटोले

नाना पटोले ने कहा अभी गठबंधन में सीट शेयरिंग फार्मूले पर कोई निर्णय नहीं हुआ है- कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत है सालेकसा हमारा विनिंग क्षेत्र है , गोरेगांव में 19 और 20 का अंतर है नेक तू नेक फाईट है और हम जीत की दहलीज पर खड़े हैं।

गोंदिया और तिरोड़ा नगर परिषद में भी हम बहुत अच्छी स्थिति में रहेंगे और भंडारा तो हमारा गढ़ है वहां अच्छा रिजल्ट आएगा।

आयोजित पत्र परिषद में कांग्रेस जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक दिलीप बंसोड , प्रदेश सचिव अमर वराडे , पूर्व नगरसेवक अशोक गप्पू गुप्ता , बाबा बागड़े , जिला महिला अध्यक्ष वंदना काले उपस्थित थे।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.