मुंबई: देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दो फिल्में रिलीज हुईं तो कई नए पोस्टर जारी किए गए। इन्हीं में से एक पोस्टर है परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का। हालांकि इस पोस्टर में एक बहुत बड़ी चूक देखी गई।
फिल्म के पोस्टर में भारत का गलत नक्शा दिखा दिया गया। पोस्टर में दिखाए गए भारत के नक्शे में से जम्मू-कश्मीर का अक्साई चिन वाला हिस्सा गायब है। जब यूजर्स ने इस फिल्म का पोस्टर देखा और उनका ध्यान भारत के नक्शे पर गया तो यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
हालांकि मेकर्स ने अपनी गलती पर संज्ञान लेते हुए फिल्म का पहला पोस्टर डिलीट कर नया और सही पोस्टर जारी किया।
पोस्टर में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा दिखाई दे रहे हैं। जिसमें अर्जुन ने इंग्लैंड के झंडे ‘यूनियन जैक’ के डिजाइन वाली टीशर्ट पहनी हुई है और परिणीति चोपड़ा की तरफ देख रहे हैं।
बता दें भारतीय कानून के मुताबिक, भारत का गलत नक्शा बनाना या दिखाना नैशनल मैप पॉलिसी (2005) का उल्लंघन है। इसके अलावा यह क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट 1961 के तहत दंडनीय अपराध है। अक्साई चिन पर भारत और चीन के बीच विवाद है और 1962 की लड़ाई के बाद से ही इस इलाके पर चीन का अवैध कब्जा है।
‘नमस्ते इंग्लैंड’ साल 2007 में आई फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ की फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म को पंजाब और इंग्लैंड में शूट किया गया है।
पेन इंडिया, नमस्ते प्रोडक्शंस, रिलायंस एंटरटेनमेंट और ब्लॉकबस्टर एंटरटेनर्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ इस साल 19 अक्टूबर, 2018 को दशहरा पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason...
₹28,325 Crore Hidden Debt? CAG Report on Maharashtra Explained in 60 Seconds
खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident...
नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional...
पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV...
बैंक से निकाले 50 हजार, बाहर निकलते ही ठगों ने कर दिया...





