Published On : Fri, Jan 9th, 2015

धारणी : नायब तहसीलदार समेत 4 निलंबित

Advertisement


फर्जीवाडे का आरोप

धारणी (अमरावती)। धारणी तहसील हजारों अपात्र युवक-युवतियों को संजय गांधी निराधर योजना का लाभार्थी बनाकर लाखों रुपयों का भ्रष्टाचार करने के आरोप में नायाब तहसीलदार प्रकाश सोंलके समेत 4 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़ंकप मच गया है.

धारणी तहसील के हरिसाल में 7 लोगों से 3 हजार रुपए प्रति व्यक्ति रकम लेकर उनके अपात्र रहने के बावजूद संजय गाधी योजना में पात्र ठहराया गया. इस आरोप में नायब तहसीलदार प्रकाश सोलके, प्रथम श्रेणी लिपिक फरकुंडे, कनिष्ठ लिपिक तोटेवार तथा सरला ठेंग को जिलाधिकारी किरण गित्ते ने 9 जनवरी को निलंबन का आदेश दिया है. 8 जनवरी को हरिसाल गांव में उपविभागीय अधिकारी संजय मीना ने भेट दी. फर्जी लाभार्थियों की शिनाख्त परेड लेने पर संजय गांधी निराधार विभाग के 4 लोगों को निलंबित करने का प्रस्ताव उन्होंने जिलाधिकारी को भेजा. जिसके चलते समय कार्रवाई हुई. गैर तलब है कि धारणी व चिखलदरा तहसील में पात्र लाभार्थियों को शासकीय योजना का लाभ मिलना असंभव हो गया है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.