Published On : Wed, Dec 4th, 2019

वीडियो: नगरसेवक बंटी शेलके ने की परिसर के नागरिक के साथ मारपीट

Advertisement

नागपुर: शहर में लगातार सुर्खियों में रहनेवाले कांग्रेस के नगरसेवक बंटी शेलके एक बार फिर सुर्खियों में है। उन्होंने अपने परिसर में रहनेवाले एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता मोंटी नीलेश मुटकुरे के अनुसार मंगलवार 3 दिसंबर को वह रात में जब अपने दोस्तों के साथ दसरा रोड परिसर में बैठा था. तो बंटी शेलके आए और उन्होंने उसके साथ यह कहकर मारपीट की तूने चुनाव के समय मेरी मदद नहीं की।

इस घटना के बाद फिर्यादी ने शेलके के खिलाफ कोतवाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है।

मोंटी नीलेश मुटकुरे द्वारा बताएं अनुसार कल रात वह अपने कुछ मित्रो के साथ बैठे थे। इस दौरान बंटी शेलके और उनके दोस्त शराब पीकर आए और चुनाव में मेरा काम नहीं किया कहकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा की मैंने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज की है, मेरा मेडिकल भी किया गया है। लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई शेलके पर नहीं हुई है। उन्होंने शेलके पर यह आरोप लगाया है की उनको धमकी दी गई है कि अगर रिपोर्ट वापस नहीं ली तो वह इन्हे जान से मार देगा।

Advertisement

इस मामले नगरसेवक बंटी शेलके का कहना है उन्होंने उसके साथ मारपीट नहीं की है। मोंटी नीलेश मुटकुरे हमेशा शराब पीकर हंगामा करता है। इसके कारण वे उसे समझाने गए थे। इस बारे में कोतवाली पुलिस ने बताया हमने फिर्यादी की एनसी रिपोर्ट दर्ज की है। फिर्यादी का मेडिकल किया गया है। उसे किसी भी प्रकार की मेजर इंजुरी नहीं हुई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.