Published On : Mon, Oct 11th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में नागपुर की बाल नृत्यांगनाएं अव्वल

Advertisement

बेटियां शक्ती फाउंडेशन एवं श्री सत्यसाई विद्यामंदिर नरसाला द्वारा स्पर्धा का आयोजन

नागपुर– गणेश उत्सव उपलक्ष्य बेटियां शक्ती फाउंडेशन नागपुर एवं श्री सत्यसाई विद्यामंदिर नरसाला के संयुक्त तत्वावधान में आयु 2 साल से 9 साल तक के बच्चो के लिए आयोजित लिटिल डांसर-राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता 2021 की विजेता बाल नृत्यांगनाओं को पुलिस निरीक्षक डॉ अशोक बागुल की उपस्थिति में संपन्न समारोह में पुरस्कृत किया गया.इस प्रतियोगिता में देश के विभीन्न राज्यों के सेंकडो प्रतिभागियों ने ऑनलाइन भाग लिया था.

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुश्री मानकर,द्वितीय स्थान गोजिरी मस्के एवं तृतीय स्थान आद्या भिसे ने प्राप्त किया.उत्तेजनार्थ पुरस्कार भानवी सिल्लारे एवं आर्नवी राचलरवार को दिया गया.प्रतियोगिता की विशेषता यह थी कि प्रतियोगिता में प्रथम पांच लडकिया अव्वल रही एवं पहली 4 विजेता नागपूर शहर की निवासी है.पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता बाल नृत्यांगनाओं ने अपने नृत्य का हुनर दिखाते हुए प्रशंसा प्राप्त की.

साथ ही पुलिस निरीक्षक डॉ अशोक बागुल इनके द्वारा सादर देशभक्तिपर गीतों ने समारोह में देशभक्ति की भावना को जागृत कर दिया.समारोह में बतौर अतिथि श्री सत्यसाई विद्यामंदिर के संचालक नरेंद्र ढवळे , सामाजिक कार्यकर्ता सुहास खरे,बेटियां शक्ती फाउंडेशन के मुख्य मार्गदर्शक अरविंद पाठक, संजय सावनसुखा,श्री सत्यसाई विद्यामंदिर के प्रधानाध्यापक नीलेश सोनटक्के, प्रतियोगिता की परीक्षक अभिनेत्रि मुग्धा देशकर,राशी गुप्ता,रश्मी वाटाणे, स्नेहल बांगरे उपस्थित थे.

Advertisement

प्रतियोगिता एवं समारोह के सफल आयोजन हेतु शुभांगी नांदेकर,शिवानी शाहू,प्रियल जैन,हर्षल गिरी,निखिल चोकटकर,अक्षय नाइक, निखिल रंगारी,मेघराज शाहू,शीतल राठोड,अंकुश कडू, प्रफुल देवतळे, सुषमा चरपे, रंजना राऊत, अर्चना मानकर और बेटियां शक्ती फाउंडेशन तथा श्री सत्यसाई विद्यामंदिर के शिक्षकों ने परिश्रम किया.समारोह का सूत्रसंचालन संजय खंडार ने और आभार प्रदर्शन करुणा कोल्हे ने किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.