नागपुर: पिछले दो हफ्तों से शहर में विधानसभा शीतसत्र का दौर शुरू था. जिसके कारण शहर में मॉरेस कॉलेज चौक, बर्डी चौक, गणेश टेकड़ी चौक, एलआईसी चौक, श्री मोहिनी कॉम्प्लेक्स चौक और लिबर्टी चौक में कई मोर्चों ने अपनी मांगों को लेकर दो सप्ताह से शहर में दस्तक दी थी. मोर्चे, आंदोलन, धरना प्रदर्शन के कारण इन चौकों पर काफी ट्रैफिक जाम होता था. अब अधिवेशन समाप्त होने के बाद दो हफ्तों से लगातार ट्रैफिक की समस्या से जूझनेवाले नागपुर वासियों ने शनिवार को राहत की सांस ली है.
दो हफ्तों से कई जगहों से ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया था. जिससे वाहनचालकों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा. एक तो उन्हें घूमकर जाना पड़ता था या तो फिर घंटों ट्रैफिक में परेशान होना पड़ता है. अधिवेशन शीतसत्र में विपक्ष को जहां सरकार को घेरने की तैयारी होती है. सत्तापक्ष सरकार को अपने बचाव की चिंता होती है. मोर्चे लेकर आनेवाले राजनैतिक पार्टियों और संगठनों को अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की चिंता होती है तो वहीं शहर के नागरिकों को हर साल दो हफ्तों तक केवल ट्रैफिक से बचने और परेशान होने की चिंता होती है.
सरकार और मंत्रियों के जाने के बाद विधानभवन के चारों तरफ की सड़कों को आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है. जबकि दो हफ्तों से यह सड़के बंद की गई थीं. शनिवार को सभी चौराहों पर ट्रैफिक की समस्या भी कम देखने को मिली.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...







