Published On : Tue, Jan 16th, 2018

सगाई के बाद शादी से इनकार करने पर थाने पहुँचा मामला

Advertisement

Ganeshpeth Police
नागपुर: गणेशपेठ थानांतर्गत एक युवती से सगाई करने के बाद उसके चरित्र पर संदेह करते हुए युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामला ठाणे में पहुंचने के बाद गणेशपेठ पुलिस ने आरोपी आकाश वाट, उसकी मां संध्या वाट, रिस्तेदार मेघा कारेमोरे और नरेंद्र कारेमोरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित युवती के परिजनों का आरोप है कि 4 लाख 21 हजार सगाई के कार्यक्रम और शादी की तैयारी में खर्च होने बाद आरोपी युवक, परिजनों और रिस्तेदारों ने शादी से इंकार कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गणेशपेठ निवासी युवती की वर्ष 2017 में मई से नव्हंबर के दौरान आकाश वाट से शादी की बातचीत तय हुई थी। आरोप है कि आरोपी आकाश, संध्या, मेघा और नरेंद्र कारेमोरे ने सगाई की। उसके बाद आरोपी आकाश ने युवती चरित्र पर संदेह करते हुए उससे शादी करने से इंकार कर दिया। उधर युवती के परिजनों ने अपनी बेटी के शादी के लिए करीब 4 लाख 21 हजार रुपये खर्च कर चुके थे। शादी से इंकार करने पर युवती के परिजनों ने गणेशपेठ थाने में आरोपी आकाश उसके परिजन और रिस्तेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अआरोपियो के खिलाफ धारा 420 ,417 ,34 व सहधारा 4 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.