Published On : Tue, Feb 4th, 2020

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे है नागपुर के कार्यकर्ता

Advertisement

नागपुर– दिल्ली विधानसभा के चुनाव में प्रमुख दलों ने देश भर से चुनिंदा कार्यकर्ताओं को काम पर लगाया है। नागपुर से भी नेता-कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए हैं। खासकर बूथ प्रबंधन के काम में दिल्ली से बाहर के कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जा रहा है।

चुनाव प्रचार की सभाओं के अलावा नुक्कड़ बैठकों में भी दिल्ली से बाहर के कार्यकर्ताओं का प्रमुखता से सहयोग लिया जा रहा है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी सत्ता कायम रखने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताआें को वहां बुलाया गया है। नागपुर से 50 से ज्यादा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के विविध विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आम आदमी पार्टी के नागपुर जिला संयोजक देवेंद्र वानखेडे, शंकर इंगोले, कृपाल बेलेकर, प्रभात अग्रवाल, आप युवा आघाड़ी विदर्भ रिजन संयोजक पियुष आकरे, आप युवा आघाड़ी राज्य समिति सदस्य कृतल आकरे, नेहल बारेवार, अंबरीश सावरकर, गिरीश तितरमारे, ईश्वर गजबे समेत करीब 50 कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी इस समय दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के प्रचार में जी जान से जुटे है।

Advertisement

पार्टी के महाराष्ट्र इकाई के कोषाध्यक्ष जगजीतसिंह को साथ नागपुर के कार्यकर्ताओं के प्रमुखता से बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई। प्रचार प्रमुख प्रभात अग्रवाल के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कार्य के लिए कार्यकर्ताआें की टीम बनायी गई।

हर दिन निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रचार कार्य में योगदान दिया जा रहा है। पीयूष आकरे के अनुसार आम आदमी पार्टी के शहर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी तादाद में दिल्ली में पहुंचकर चुनाव की जिम्मेदारी और प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रहे है। करीब 20 दिनों से वे दिल्ली में है।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #crimenews

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha #nagpurnews

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday #news

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges