Published On : Sat, May 9th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

बिजली बिल वसूली के दौरान महिला कर्मचारी से अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर : नागपुर के यशोधरा नगर इलाके में बिजली बिल की बकाया वसूली के दौरान महिला बिजली कर्मचारी और उनकी टीम के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम के साथ आरोपी ने गाली-गलौज की और हाथापाई कर मौके से फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे यशोधरा नगर थाना क्षेत्र के मेहबूबपुरा, टिपू सुलतान चौक इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक, बिजली वितरण केंद्र में प्रिन्सिपल टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत सत्यभामा वानखेडे अपनी टीम के साथ बकाया बिजली बिल की वसूली और बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई के लिए पहुंची थीं।

इसी दौरान आरोपी अशपाक मोहम्मद जुम्मान अंसारी घर से बाहर आया और बिजली काटने की कार्रवाई का विरोध करने लगा। आरोप है कि उसने महिला कर्मचारी और अन्य स्टाफ के साथ अश्लील गाली-गलौज की तथा धक्का-मुक्की भी की।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि पीड़िता की शिकायत पर यशोधरा नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.