Published On : Tue, Dec 17th, 2019

वीडिओ: केंद्र के भरोसे किसानों की मदद की घोषणा की थी क्या ? देवेंद्र फडणवीस

Advertisement

नागपुर– किसानों की कर्जमाफी को लेकर सरकार सभी बातों को केंद्र सरकार की तरफ टालने का काम कर रही है, सत्ताधारियो ने केंद्र के भरोसे किसानों की मदद की घोषणा की थी क्या। ऐसा सवाल मंगलवार 17 दिसंबर को अधिवेशन के दूसरे दिन विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने उठाया।

विधानसभा के बाहर आयोजित पत्र परिषद् में उन्होंने अपनी बात कही। उन्होंने कहा की राज्य में हमारी सरकार थी उस दौरान हमने कैबिनेट में 10 हजार करोड़ रुपए की मान्यता दी थी। उसके बाद हमारी सरकार नहीं थी। जिसके कारण हम जीआर नहीं निकाल सके। इसके साथ ही चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे के द्वारा की गई मांग की भी उन्होंने याद दिलाई।

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार 25 हजार रुपए हेक्टर की दर से 23 हजार करोड़ रुपए कब देगी यह हमने उनसे पूछा है। केंद्र सरकार की तरफ सभी मुद्दे टालने का काम सरकार न करे। हम सत्ता में थे तो केंद्र के नियमानुसार ही पैसे दिए गए थे।

Advertisement

उन्होंने कहा की केंद्र से मदद के नियम नियोजित रहते है। यह पता होने के बावजूद भी आपने घोषणा की थी। उन्होंने कहा की सरकार स्थापित होने के बाद भी अब तक किसानों को मदद नहीं मिल सकी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.