Published On : Sat, Oct 7th, 2017

शिक्षकों की सम्पूर्ण जानकारी भेजे कॉलेज

Advertisement

Nagpur University
नागपुर: गर्मी और शीतकालीन 2018 की परीक्षाओं के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को अपने शिक्षकों की सम्पूर्ण जानकारी यूनिवर्सिटी में भेजने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. नागपुर यूनिवर्सिटी के सामान्य परीक्षा विभाग ने कॉलेज में पांच साल पूरे कर चुके शिक्षकों का नाम, पता, मोबाइल नम्बर, मेल आयडी के साथ ही फोटो भेजने का परिपत्रक जारी किया है.

कई कॉलेजों ने 2017 की गर्मी की परीक्षाओं में प्रपत्र में जानकारी नहीं भेजी थी. जिसके कारण 2017 की गर्मी के साथ ही शीतकालीन परीक्षाओं में भी पर्यवेक्षकों को चुनने के समय काफी तकलीफों का सामना नागपुर यूनिवर्सिटी को करना पड़ा था. जिसके कारण इस बार नागपुर यूनिवर्सिटी ने पहले ही सभी कॉलेजों को नोटिफिकेशन भेज दिया है.

जिन कॉलेजो की ओर से इस बार भी शिक्षकों की जानकारी नहीं भेजी जाएगी उन कॉलेजों पर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय सार्वजानिक अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव कृति समिति की ओर से भेजा जाएगा.

पिछले साल परीक्षा के समय हुई तकलीफ और परेशानी के कारण ही इस बार नागपुर यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2018 शुरू होने से पहले ही सभी कॉलेजों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं. जिससे की परीक्षा के समय परेशानी न हो.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.