Published On : Tue, Sep 26th, 2017

नागपुर यूनिवर्सिटी की शीतसत्र परीक्षा 3 अक्टूबर से, 3.75 लाख छात्र देंगे परीक्षा

Advertisement

Nagpur University
नागपुर
: नागपुर यूनिवर्सिटी की शीतसत्र परीक्षाएं 3 अक्टूबर से शुरू होगी. पहले चरण में एटीकेटी वाले विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी. हर बार परीक्षा और परिणाम में देरी को देखते हुए नागपुर यूनिवर्सिटी ने इस बार जल्दी परीक्षाओं को शुरू करने का निर्णय लिया है. हर साल शीतसत्र की परीक्षाएं 10 अक्टूबर से शुरू होती हैं. लेकिन सेमेस्टर पैटर्न होने के कारण परिणाम समय पर घोषित करने के लिए पहले परीक्षा ली जा रही है. यह परीक्षा चार चरणों में ली जाएगी. जिसकी घोषणा नागपुर यूनिवर्सिटी कर चुका है. इस सत्र में 1078 विषयों की परीक्षा ली जाएगी. परीक्षाएं दिसंबर तक जारी रहेगी.

नागपुर यूनिवर्सिटी द्वारा प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन करने की वजह से सभी विद्यार्थियों का डाटा ऑनलाइन जमा हो चुका है. परीक्षा में करीब 3 लाख 75 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे. इसके बाद नवंबर महीने से नियमीत विद्यार्थियों की सेमेस्टर की परीक्षाएं आरम्भ होगी. यूनिवर्सिटी प्रशासन यह प्रयास कर रही है कि 30 दिनों के भीतर रिजल्ट देने की कोशिश की जाए. पहले चरण में 297 विषयो की परीक्षा ली जाएगी.

इसमें बीएससी, बीसीए, एमए, एमएससी समेत अन्य पाठ्यक्रमों का समवेश होगा. दूसरे चरण में 10 अक्टूबर से 157 विषयों की परीक्षाएं ली जाएगी. इसमें बीई,एमई, बीटेक, एलएलबी की परीक्षाओं का समवेश रहेगा. 24 अक्टूबर से तीसरे चरण में 152 और चौथे चरण में सबसे ज्यादा 437 विषयों की परीक्षाएं होगी. विद्यार्थियों को उम्मीद है कि नागपुर यूनिवर्सिटी के इस निर्णय से रिजल्ट परीक्षा समाप्त होने के तीस दिनों के भीतर मिल सकेगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.