Published On : Fri, Sep 15th, 2017

नागपुर विश्वविद्यालय की वेबसाइट में मराठी ऑप्शन नही होने से विद्यार्थी हुए परेशान

Advertisement

Nagpur University
नागपुर: 
नागपुर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में पिछले एक महीने से मराठी भाषा का टाइटल नहीं होने की वजह से विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अंग्रेजी भाषा नहीं जाननेवाले को वेबसाइट में जारी किए गए नोटिफिकेशन समझ नहीं आ रहे हैं. विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित सूचनाएं भी इसी के माध्यम से दी जाती हैं. लेकिन मराठी का ऑप्शन हटाने के कारण अब विद्यार्थी मराठी भाषा में टाइटल वेबसाइट में डालने की राह देख रहे हैं. नागपूर विश्वविद्यालय की मानें तो अभी वेबसाइट को मॉडिफाई करने का कार्य किया जा रहा है . जिसके कारण ही नागपुर विश्वविद्यालय के वेबसाइट में मराठी में टाइटल नही आ रहा है.

मराठी वेबसाइट को लेकर राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सिद्दार्थविनायक काणे ने बताया कि मराठी टाइटल को लेकर कार्य जारी है. नोटिफिकेशन अगर अंग्रेजी में है तो केवल टाइटल ही मराठी में आते हैं, बाकी पूरा नोटिफिकेशन अंग्रेजी में होता है. मराठी टाइटल को लेकर कार्य जारी है तीन हफ्ते में मराठी टाइटल मॉडिफाई करके वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.