Published On : Thu, Jul 13th, 2017

नागपुर विश्वविद्यालय के संगठनों में बढ़ रही है तनातनी

Advertisement

Nagpur University
नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में इन दिनों विद्यार्थी संगठनों में तनातनी का माहौल देखने को मिल रहा है. पिछले दिनों विश्वविद्यालय के अमरावती रोड स्थित कैंपस में विभिन्न संगठनों द्वारा मंदिर बनाया गया था. जिसमें काफी विरोध हुआ था. तो वही कुछ दिनों पहले विश्वविद्यालय परिसर में ही एक संगठन द्वारा महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया था. जिसे लेकर अब विश्वविद्यालय में ऐसे आयोजनों को लेकर विरोध के सुर तेज होने लगे हैं.विश्वविद्यालय के विद्यार्थी संगठनों में इन दिनों तनातनी भी देखने को मिल रही है.

लेकिन इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय कुलगुरु और प्रशासन ने चुप्पी साध रखी थी. जिससे दूसरे संगठनों के विद्यार्थियों में नाराजगी देखी जा रही है. इस पूरे मामले में कुलगुरु और प्रशासन की ओर से सभी संगठनों को साथ लेकर इस मामले का समाधान निकालने की जरूरत है. जिससे की आनेवाले दिनों में विद्यार्थी संगठनों का रोष शांत हो जाए. इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन को हस्तक्षेप करने की मांग भी अब उठने लगी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.