Published On : Mon, Apr 17th, 2017

एसईटी परीक्षा के चलते बदला 8 परीक्षाओं का टाइम टेबल

Advertisement

Nagpur University
नागपुर: 
राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की ओर से बी.एस.सी, बी.सी.ए.और एम.एल.एस की लगभग 8 परीक्षाओं के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। यह बदलाव राज्य नागपुर विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा में बदलाव राज्य पात्रता परीक्षा अर्थात सेट की परीक्षाएं बीच में आने की वजह से किया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने अपने वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है।

परीक्षा में किए गए बदलाव इस प्रकार से हैं। बी.एस.सी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा जो पहले 16 अप्रैल को होनेवाली थी वह अब 13 मई को होगी। बी.एस.सी छटवें सेमेस्टर की परीक्षा भी 16 अप्रैल के बजाए 12 मई को होगी. बी.एस.सी फॉरेंसिक द्वितीय वर्ष के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 27 अप्रैल को होगी। बी.एस.सी (आय.टी ) दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 16 अप्रैल को न होकर अब 13 मई को होगी। बी.एस.सी (आय.टी ) छटवें सेमेस्टर की परीक्षा 30 अप्रैल को होगी। बी.सी.ए दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 13 मई को होगी। इसी तरह बी.सी.ए छटवें सेमेस्टर की परीक्षा 30 अप्रैल को ली जाएगी । एम.एल.एस दूसरे वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा 26 अप्रैल को होगी।

दरअसल बताया जा रहा है कि राज्य पात्रता परीक्षा के (सेट ) चलते इन परीक्षाओं में बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय के इस फ़ैसले के चलते छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में उपकुलगुरु डॉ. पी.जी. येवले कहते हैं कि सेट की परीक्षा के चलते विश्वविद्यालयों की परीक्षाओ में फेरबदल कर रहा है। साथ ही इसके उन्होंने यह भी बताया कि अब दिए गए समयानुसार ही परीक्षाएं संपन्न होगी। उसमें अब कोई भी फेरबदल नहीं होगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.