Published On : Mon, Aug 7th, 2017

नागपुर विश्वविद्यालय ने शुरू किया ‘इलेक्शन 2017 पोर्टल’

Advertisement

Nagpur University
नागपुर:
 राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा सिनेट के इलेक्शन के लिए डिग्रीधारकों के लिए ऑनलाइन फॉर्म की व्यवस्था की गई है. नागपुर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में इलेक्शन से संबंधित सभी जानकारी मौजूद है. वेबसाइट में विद्यार्थियों के साथ ही प्राध्यापकों के लिए भी ऑनलाइन फॉर्म मौजूद है. इसकी रजिस्ट्रेशन फीस 20 रुपए होगी.

नागपुर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इलेक्शन 2017 के नाम से पोर्टल दिया गया है. इसमें ग्रेजुएट विद्यार्थी 11 अगस्त से पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन की स्लिप लेकर नागपुर विश्वविद्यालय के वित्त व लेखा अधिकारी के पास 20 रुपए जमा कराने होंगे. विद्यार्थी वित्त व लेखा अधिकारी के नाम से डीडी भी दे सकते हैं या फिर नकद में भी पैसे जमा कर सकते हैं. यह फीस 16 अगस्त तक जमा की जा सकती है. लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 अगस्त से पहले कराने होंगे.

कई संघटनाओं द्वारा इलेक्शन को लेकर ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की मांग भी की जा रही थी. लेकिन नागपुर विश्वविद्यालय ने ऑफलाइन के लिए व्यवस्था नहीं की है. सभी को ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा ही आवेदन करना होगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.