Published On : Mon, Jul 31st, 2017

नागपुर विश्वविद्यालय ने शुरू किया विद्यार्थी सुविधा केंद्र, टोकन देकर विद्यार्थियों को देंगे समय और तारीख

Advertisement

Nagpur University
नागपुर:
विद्यार्थियों को परिक्षाविषयक विभिन्न कामों की जानकारी के साथ ही शिक्षा से सम्बंधित कामकाज के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ती है. जिसका विचार कर राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा भवन में विद्यार्थी सुविधा केंद्र (स्टूडेंट फैसिलिटेशन सेंटर ) की शुरुआत की गई है. जिसका उद्घाटन सोमवार को किया गया. हालांकि ये केंद्र जुलाई महीने में शुरू किया जाना था. विश्वविद्यालय में परीक्षा यंत्रणा को सुचारु करने के लिए कम्पूटराइस्ड प्रणाली की शुरुआत की गई थी. जिसका कार्य प्रोमार्क ने पूरा किया था. यह भी कार्य प्रोमार्क द्वारा ही पूरा किया गया है.

दरअसल परीक्षा भवन में विद्यार्थियों को छोटे छोटे शिक्षा से जुड़े कामों के लिए परीक्षा भवन के कर्मचारी परेशान करते हैं. डिग्री में नाम सुधार आदि से लेकर अन्य कार्य को लेकर कई समस्याएं थीं. यहां के बाबूगिरी के कारण सीधे तौर पर विद्यार्थी ही प्रताड़ित होते थे. विद्यार्थियों की कई बार यहां के बाबुओं के बर्ताव को लेकर शिकायत सुनने मिली है. साथ ही कई छोटे कामों के लिए तो महीने लगाए जाते हैं.

जिसके कारण विद्यार्थी सुविधा केंद्र के शुरू होने से विद्यार्थियों के विभिन्न कार्य जैसे लेट रिजल्ट, पुर्नमूल्यांकन विषयक जानकारी के सभी काम, डिग्री में नामों की दुरुस्ती के साथ ही आचार्य पदवी के ऑनलाइन स्टेटस सभी काम एक ही स्थान पर होंगे. इसमें ख़ास बात यह है कि यहां आनेवाले विद्यार्थियों को उनके कार्यो के स्वरूपनुसार काम पूरा होने की तारीख और समय का टोकन दिया जाएगा. जिसके कारण विद्यार्थियों का समय भी बर्बाद नहीं होगा और उन्हें परीक्षा भवन के बार बार चक्कर भी नहीं लगाने होंगे. इस प्रणाली के तहत विश्वविद्यालय के काम में भी गति आएगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.