Published On : Tue, Aug 8th, 2017

आगे नहीं बढ़ाई जाएगी सीनेट इलेक्शन के ग्रेजुएट विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की तारीख

Advertisement

Nagpur University
नागपुर:
 राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में सीनेट के चुनाव में ग्रेजुएट विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है . विद्यार्थियों को ग्यारह तारीख से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने हैं. लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन नही कर पा रहे हैं. जिसके लिए विद्यार्थियों ने कुलसचिव पूरणचंद्र मेश्राम को निवेदन देकर यह मांग की है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की मियाद एक हफ्ता और बढ़ाई जाए.

विद्यार्थियों का कहना है कि अब तक विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है. अगर सभी विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया तो हजारों विद्यार्थी मतदान करने से वंचित रह जाएंगे. इस बारे में कुलसचिव ने विद्यार्थियों को बताया कि मियाद एक हफ्ता बढ़ाने के लिए विचार किया जाएगा . ग्रामीण भाग में भी ऑनलाइन तरीके से ही रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं. जिसके कारण और भी ज्यादा इंटरनेट और सर्वर से जुड़ी परेशानियां आ रही हैं.

इस बारे में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव पूरणचंद्र मेश्राम ने बताया कि एक हफ्ते की मोहलत विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं दी जाएगी. क्योकि 2015 में ही करीब साढ़े तीन हजार विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है. जिसके कारण अब बहुत कम ग्रेजुएट विद्यार्थी ऐसे हैं जिनका नाम रजिस्टर्ड नहीं है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.