Published On : Sat, May 20th, 2017

नागपुर विश्वविद्यालय ने घोषित किए 478 रिजल्ट, बाकी रिजल्ट्स की घोषणा भी जल्द

Advertisement

Nagpur University
नागपुर:
 राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित 2017 की अधिकांश परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं. हर वर्ष विद्यार्थियों को शिकायत रहती थी कि विश्वविद्यालय की ओर से रिजल्ट घोषित करने के लिए लेटलतीफी की जाती है. लेकिन इस सत्र से ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि अब रिजल्ट जल्दी लगाए जाएंगे. अभी हाल ही में एम.ए, एम.कॉम,एम.एस.सी की परीक्षाएं सम्पन्न हुई है.

जिसको समाप्त हुए लगभग बीस दिन बीत चुके हैं. जिसमें 29 अप्रैल और 2 मई को करीब 27 विभिन्न संकायों की परीक्षाएं संपन्न हुई थीं. इनमें से कुछ रिजल्ट आने भी शुरू हो गए हैं. नागपुर विश्वविद्यालय की ओर से अब तक करीब 478 परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित किए गए हैं. जिसके कारण यह कहा जा सकता है कि परीक्षा में देर से रिजल्ट आने की समस्या पर नागपुर विश्वविद्यालय ने गंभीरता से विचार किया है.

इस बारे में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. नीरज खटी ने बताया कि इस साल संपन्न हुई परीक्षाओं में से 478 परीक्षाओं के रिजल्ट आ चुके हैं और आनेवाले दिनों में बाकी के रिजल्ट भी घोषित किए जाएंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.