Published On : Tue, Nov 17th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर-उमरेड रोड पर ट्रैवल्स बस में भीषण आग

Advertisement

नागपुर-उमरेड रोड पर ट्रैवल्स बस में भीषण आग

नागपुर : नागपुर-उमरेड रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से खचाखच भरी एक निजी ट्रैवल्स बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। चांपा परिसर में इंडियन पेट्रोल पंप के पास हुई इस घटना ने यात्रियों की सांसें अटका दीं। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते खतरे को भांप लिया और बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के मुताबिक, नागपुर से उमरेड-पवनी की ओर जा रही निजी ट्रैवल्स बस में कल शाम करीब 5 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस से धुएं का गुबार उठने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लेकिन चालक ने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाई और तत्काल बस रोक दी।

इसके बाद बस में सवार सभी 50 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

राहत की बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में किसी भी यात्री की जान नहीं गई। फिलहाल बस में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

एक पल की देरी पड़ सकती थी भारी! चालक की सतर्कता और सूझबूझ ने 50 से अधिक यात्रियों को मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद चालक की बहादुरी और तत्परता की सराहना हो रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.